Petrol Diesel Prices: झारखण्ड-असम में महंगा, तो बिहार में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट नजर आ रही है. बुधवार सुबह 6 बजे ब्रेंट क्रूड 81.97 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. हालांकि, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है. तेल कम्पनियों के अनुसार, आंध्रा प्रदेश, झारखंड और असम समेत कुछ राज्यों में ईंधन के दाम बढ़े हैं, जबकि बिहार, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हुई हैं.
Petrol Diesel Price Cut
चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.26 रुपये, जबकि डीजल 89.45 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.59 रुपये, जबकि डीजल 89.78 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये, जबकि डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version