Petrol Diesel Prices: रेगिस्‍तान से पहाड़ तक महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चा तेल लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ. ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 1 डॉलर चढ़कर 78.95 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज बढ़त के साथ 73.69 डॉलर प्रति बैरल के भाव है. इस बीच सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बुधवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है. आज रेगिस्‍तान से लेकर पहाड़ तक तेल के दाम बढ़े हैं. हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है.
सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में आज पेट्रोल 18 पैसे महंगा हुआ और 96.89 रुपये लीटर बिक रहा है. यहां डीजल भी 17 पैसे तेजी के साथ 89.76 रुपये लीटर हो गया है. राजस्‍थान के अजमेर शहर में आज पेट्रोल 17 पैसे चढ़कर 108.28 रुपये लीटर तो डीजल 17 पैसे बढ़त के साथ 93.55 रुपये लीटर बिक रहा है. उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ शहर में भी पेट्रोल महंगा हुआ और 26 पैसे की तेजी के साथ 97.55 रुपये लीटर तो डीजल 35 पैसे चढ़कर 92.49 रुपये लीटर बिक रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इन शहरों में भी नए भाव जारी
– गुरुग्राम में पेट्रोल 96.89 रुपये, जबकि डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– अजमेर में पेट्रोल 108.28 रुपये, जबकि डीजल 93.55 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पिथौरागढ़ में पेट्रोल 97.55 रुपये, जबकि डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Latest News

18 May 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

18 May 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. किसी भी शुभ कार्य,...

More Articles Like This