Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्की गिरावट नजर आ रही है. सोमवार सुबह करीब 6 बजे WTI क्रूड गिरकर 73.67 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड भी मामूली गिरावट के साथ 78.66 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है.
गुजरात में पेट्रोल, जबकि डीजल की कीमत में 56 पैसे की तेजी आई है. झारखण्ड में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 28 पैसे की वृद्धि हुई है. एमपी, गोवा और ओडिशा में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में तेजी दिख रही है. वहीं, छत्तीसगढ़ में पेट्रल 60 और डीजल 59 पैसे सस्ता हुआ है. बिहार में पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे और डीजल में 13 पैसे की कमी आई है. महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, और प. बंगाल में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.73 रुपये, जबकि डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये, जबकि डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये, जबकि डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये, जबकि डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Latest News

Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम लेने वाला है बड़ा यू-टर्न, 13 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है. IMD के अनुसार 11 से 13 जून के बीच राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

More Articles Like This

Exit mobile version