Petrol Diesel Prices: बिहार में महंगा, तो यूपी में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: आज देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. सरकारी तेल कम्पनियों ने प्रतिदिन की तरह आज के लिए भी पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर दिए है. बता दें कि आज ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव कल के ही रेट 82.96 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट आज थोड़ा बढ़ा और 79.32 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है.

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, नोएडा में आज दूसरे दिन भी पेट्रोल 5 पैसे सस्‍ता होकर 96.59 रुपये लीटर हो गया. यहां डीजल भी 6 पैसे गिरा और 89.76 रुपये लीटर बिक रहा है. पड़ोसी जिले गाजियाबाद में पेट्रोल 14 पैसे सस्‍ता होकर 96.44 रुपये लीटर तो डीजल 13 पैसे गिरकर 89.62 रुपये लीटर हो गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल आज 29 पैसे महंगा हुआ और 107.59 रुपये लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 27 पैसे की बढ़त के साथ 94.36 रुपये लीटर बिक रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये, जबकि डीजल 89.78 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 96.44 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये, जबकि डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़े: Stock Market Holiday: लगातार तीन दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, जानिए क्यो नहीं होगा कारोबार

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version