Stock Market Holiday: लगातार तीन दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, जानिए क्यो नहीं होगा कारोबार

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market Holiday: आज पूरे देश भर में महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर कई राज्यों में छुट्टी है. इसके साथ ही शेयर बाजार भी आज कोई कारोबार नहीं होगा यानि शेयर बाजार भी बंद रहेगा. सिर्फ आज ही नहीं बल्कि तीन दिन तक शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा.

दरअसल, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की छुट्टियों की सूची के अनुसार आज यानि 8 मार्च 2024 को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे. ऐसे में शुक्रवार के दिन मार्केट में किसी प्रकार की ट्रेडिंग नहीं होगी. वहीं, इसके बाद शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के वजह से मार्केट बंद रहेगा. ऐसे में अगले तीन दिन तक शेयर बाजार में कारोबार बंद रहने वाला है. अब घरेलू स्टॉक मार्केट सोमवार 11 मार्च 2024 को खुलेगा. वही, आज मल्टी कमोडिटी मार्केट भी दोनों सत्रों के लिए बंद रहने वाला है.

2024 में इतने दिन नहीं होगा कारोबार

बता दें कि इस साल यानि 2024 में शेयर बाजार में शनिवार और रविवार की छुट्टी के अतिरिक्‍त कुल 14 दिन शेयर बाजार बंद रहने वाले हैं. जबकि 52 हफ्तों में शनिवार और रविवार की छुट्टी के कारण 104 दिन मार्केट में कारोबार नहीं होगा. ऐसे में कुल मिलाकर साल के 366 दिन में से 116 दिन शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा.

इन शहरों में बैंकों में रहेगा अवकाश

शेयर बाजार के अलावा आज महाशिवरात्रि के मौके पर देश के कई शहरों में बैंकों में अवकाश रहने वाला है. आरबीआई की छुट्टियों के लिस्ट के अनुसार आज अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, चंडीगढ़, देहरादून, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, भोपाल, भुवनेश्वर, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे.

इसे भी पढ़े:- LPG Cylinder Price: महिला दिवस के मौके पर PM ने दी बड़ी सौगात, LPG सिलेंडर की कीमत घटाने का किया फैसला

 

Latest News

एक ओर आफत समेटे आ रहा हरीकेन ‘वेंस’, तो दूसरी ओर तूफान ओलाना भी बवाली हवाओं के साथ तैयार, खतरे के निशान पर ये...

Hurricane Vance: एशिया के कुछ हिस्से में चांपी तूफान ने अपना कहर दिखाया है, जिसकी चपेट में आने से...

More Articles Like This

Exit mobile version