Petrol Diesel Prices: इन राज्यों में महंगा, तो बिहार-झारखंड में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: आज देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. सरकारी तेल कम्पनियों ने प्रतिदिन की तरह आज के लिए भी पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर दिए है. बता दें कि आज ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई. ब्रेंट क्रूड 81.90 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बंद हुआ.

हालांकि, इस गिरावट का पेट्रोल और डीजल के दामों पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. आंध्रा प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 0.80 पैसे तक की बढ़ोतरी देखी गई है. वहीं, असम, बिहार, गुजरात, झारखंड और केरल सहित कुछ स्टेट्स में ईंधन के दाम घटे हैं. आइये जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में क्या हैं भाव?

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल कीक कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहे हैं
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहे हैं
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहे हैं
– चेन्नई में पेट्रोल 102.86 रुपये, जबकि डीजल 94.46 रुपये प्रति लीटर बिक रहे हैं

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये, जबकि डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहे हैं
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहे हैं
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये, जबकि डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहे हैं
– पटना में पेट्रोल 107.54 रुपये, जबकि डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहे हैं

ये भी पढ़े: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में लगातार उछाल, जानिए कितना हुआ महंगा

Latest News

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पूरी तरह अपनी शर्तों पर रोका, लंबे समय तक संघर्ष को जारी रखने के लिए हम पूरी तरह तैयार-राजनाथ सिंह

New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमने ऑपरेशन सिंदूर इसलिए नहीं रोका, क्योंकि हमारी क्षमताएं...

More Articles Like This