Petrol Diesel Prices: हरियाणा में महंगा, तो राजस्थान में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रतिदिन की तरह आज, 14 अप्रैल के लिए भी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में आज कच्चे तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. रविवार सुबह करीब 7 बजे WTI क्रूड 85.66 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 90. 45 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. आइए जानते हैं आज के ताजा रेट…

हरियाणा में पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे और डीजल में 29 पैसे की तेजी आई है. पंजाब में पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 34 पैसे महंगा हो गया है. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक और गुजरात में पेट्रोल-डीजल की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है. दूसरी ओर राजस्थान में पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 34 पैसे सस्ता हो गया है. महाराष्ट्र में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में 10 पैसे से ज्यादा की गिरावट आई है. केरल, गोवा और ओडिशा में भी पेट्रोल-डीजल के रेट गिरे हैं.

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपयेख्‍ जबकि डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये जबकि डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये जबकि डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये जबकि डीजल 94.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 94.66 रुपये जबकि डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 94.53 रुपये जबकि डीजल 87.61 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 94.52 रुपये जबकि डीजल 87.61 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 105.58 रुपये जबकि डीजल 92.51 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये जबकि डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े: भारत में सस्ती मिलेगी टेस्ला की कार! कीमत को लेकर आया अपडेट

Latest News

अमेरिका से युद्ध में चीन कर रहा ईरान की मदद, तेहरान को ₹610 करोड़ के MANPADS दे रहा ड्रैगन

New Delhi: चीन खाड़ी के युद्ध में ईरान के हाथ मजबूत करने के लिए उसकी हवाई सुरक्षा मजबूत करने...

More Articles Like This