Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में शनिवार और रविवार को कच्चे तेल में कारोबार नहीं होने से कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है. हालांकि, शुक्रवार को क्रूड तेजी के साथ बंद हुआ. भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कुछ राज्यों में घटी-बढ़ी हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है.
छत्तीसगढ़, बिहार, केरला और महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है जबकि कर्नाटक, गुजरात और गोवा में ईंधन की कीमतें कम हुई हैं. आइये जानते हैं देश के 4 महानगरों और अन्य बड़े शहरों में कीमतें क्या हैं?
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 97 रुपये, जबकि डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये, जबकि डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये, जबकि डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Latest News

देश में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार, खुलेंगे 120 नए ड्राइविंग स्कूल- नितिन गडकरी

New Delhi: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हमने उद्योग जगत की मदद...

More Articles Like This