Petrol Diesel Prices: केंद्र सरकार ने आम जनता को दी बड़ी राहत, देशभर में 2 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें क्या है नई कीमत ?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है.  बता दें कि आज केंद्र सरकार की ओर से देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये की कटौती की गई है. ईंधन की नई कीमतें आज सुबह 6 बजे से देशभर में लागू हो गई हैं. बता दें कि आज राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और के दामों पर वैट भी 4 फीसदी कम कर दिया है.
इससे पेट्रोल 1.40 रुपये से लेकर 5.30 रुपये तक सस्ता हो गया है.  वहीं, डीजल 1.34 रुपये से लेकर 4.85 रुपये तक सस्ता हो गया है. राजस्थान के जयपुर शहर में आज पेट्रोल की कीमत 108.83 से घटकर 104.88 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल की कीमत 94.04 रुपये प्रति लीटर से घटकर 90.36 रुपये प्रति लीटर हो गई है. भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के ताजा रेट जारी किए जाते हैं, तो चलिए जानते हैं आज देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों में कितना बदलाव हुआ है…
चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, जबकि डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, जबकि डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, जबकि डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 101.18 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 94.66 रुपये, जबकि डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गुरुग्राम में पेट्रोल 94.98 रुपये, जबकि डीजल 87.85 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 94.65 रुपये, जबकि डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 रुपये, जबकि डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 105.48 रुपये, जबकि डीजल 92.32 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– जयपुर में पेट्रोल 104.88 रुपये, जबकि डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
ये भी पढ़े: Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में बढ़ी सोने और चांदी की चमक, जानिए आज का रेट
Latest News

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने KYC, Re-KYC और पासवर्ड सुरक्षा पर दिया जोर, साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से KYC अपडेट रखने, OTP साझा न करने और साइबर अपराधों से सावधान रहने की अपील की.

More Articles Like This

Exit mobile version