Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में एक दिन पहले सस्‍ता हुआ क्रूड ऑयल आज फिर 1 डॉलर से ज्‍यादा के उछाल पर है. ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 1 डॉलर बढ़कर 82.86 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.

डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज बढ़त के साथ 78.11 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है. इसका असर शुक्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी दिख रहा है. आज यूपी, बिहार और पंजाब सहित देश के तमाम राज्‍यों में तेल की कीमतों में बदलाव हुआ है. हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, पंजाब के अमृतसर में आज पेट्रोल 18 पैसे महंगा होकर 98.44 रुपये लीटर हो गया. यहां डीजल भी 17 पैसे चढ़ा और 88.76 रुपये लीटर बिक रहा है. यूपी मेरठ में पेट्रोल 23 पैसे महंगा होकर 96.46 रुपये लीटर, तो डीजल 22 पैसे चढ़कर 89.64 रुपये लीटर हो गया है. इसके अलावा बिहार के गया शहर में पेट्रोल 30 पैसे सस्‍ता हुआ और 108.31 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 27 पैसे गिरावट के साथ 95.04 रुपये लीटर बिक रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत

– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में नए भाव जारी

– अमृतसर में पेट्रोल 98.44 रुपये, जबकि डीजल 88.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मेरठ में पेट्रोल 96.46 रुपये, जबकि डीजल 89.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गया में पेट्रोल 108.31 रुपये, जबकि डीजल 95.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़े: Gold Silver Price Today: सोने के भाव में गिरावट तो चांदी के दाम में उछाल, जानिए आज का रेट

Latest News

चीनी डील को लेकर कर्ज बना नेपाल सरकार का सिरदर्द, अब उठे रहे सवाल

Nepal-China jet deals: नेपाल सरकार की तरफ से एक दशक पहले खरीदे गए चीनी विमान एक बार फिर से...

More Articles Like This

Exit mobile version