Petrol Diesel Prices: महाराष्ट्र में महंगा, तो बिहार में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिल रही है. बुधवार की सुबह 6 बजे के करीब WTI क्रूड 73.44 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 79.23 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.

बिहार में पेट्रोल 43 पैसे, जबकि डीजल 40 पैसे सस्ता हुआ है. राजस्थान में पेट्रोल की कीमत में 35 और डीजल में 32 पैसे की गिरावट आई है. गोवा, जम्मू-कश्मीर और झारखण्ड में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं महाराष्ट्र में पेट्रोल 58, जबकि डीजल 55 पैसे महंगा हुआ है. एमपी में पेट्रोल 27 और डीजल 24 पैसे महंगा हुआ है. आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और मणिपुर में भी पेट्रोल और डीजल के रेट हल्के बढ़े हैं.

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 97 रुपये, जबकि डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये, जबकि डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये, जबकि डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़े: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव स्थिर, जानिए 10 ग्राम गोल्ड की कीमत

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version