Petrol Diesel Prices: आजमगढ़ में महंगा, तो बिहार में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चा तेल एक बार फिर गिरा है और ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 82.34 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज टूटकर 78.18 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है.

इस बीच बुधवार की सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. आज सुबह यूपी के आजमगढ़ जिले में पेट्रोल और डीजल के दाम सबसे ज्‍यादा बढ़े हैं. हालांकि, राजधानी लखनऊ में तेल सस्‍ता हुआ. जबकि, बिहार में भी आज तेल के दाम गिरे हैं. सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, आजमगढ़ जिले में आज पेट्रोल 91 पैसे महंगा होकर 97.73 रुपये लीटर हो गया.

यहां डीजल भी 89 पैसे चढ़ा और 91.08 रुपये लीटर बिक रहा है. यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 2 पैसे सस्‍ता होकर 96.57 रुपये लीटर तो डीजल 2 पैसे गिरकर 89.76 रुपये लीटर हो गया है. इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 21 पैसे सस्‍ता हुआ और 107.59 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 20 पैसे गिरावट के साथ 94.36 रुपये लीटर बिक रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में नए भाव जारी
– आजमगढ़ में पेट्रोल 97.73 रुपये, जबकि डीजल 91.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये, जबकि डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये, जबकि डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़े: Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के भाव में गिरावट, जानिए आज का रेट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version