Petrol Diesel Prices: राजस्थान-गुजरात में सस्ता, तो महाराष्ट्र में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है. मंगलवार सुबह 6 बजे के करीब WTI क्रूड 73.62 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 79.07 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 33 पैसे और डीजल 31 पैसे महंगा हुआ है. महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल 22 पैसे महंगा हुआ है. इसके अलावा पंजाब, ओडिशा, यूपी और एमपी में भी पट्रोल-डीजल महंगा हुआ है. दूसरी ओर, राजस्थान में पेट्रोल 51 पैसे, जबकि डीजल 46 पैसे सस्ता हुआ है. गुजरात में पेट्रोल और डीजल 78 पैसा सस्ता हुआ है. हरियाणा, तमिलनाडु, त्रिपुरा और केरल में भी पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे हैं.

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये, जबकि डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.67 रुपये, जबकि डीजल 89.84 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.36 रुपये, जबकि डीजल 89.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.30 रुपये, जबकि डीजल 94.09 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये, जबकि डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़े: Gold Silver Price Today: आज नहीं बढ़े सोने के भाव, चांदी की कीमत में जरा सा उछाल; जानिए रेट

Latest News

NATO समिट के लिए तुर्की जा रहे डोनाल्ड ट्रंप, F110 फाइटर जेट इंजन हासिल करने पर एर्दोगन की नजर, क्या बनेगी बात?

NATO Summit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते नाटो समिट में हिस्सा लेने के लिए तुर्की जा रहे...

More Articles Like This

Exit mobile version