Petrol Diesel Prices: कहीं महंगा, तो कहीं सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में शुक्रवार को कच्‍चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ. ब्रेंट क्रूड का भाव 2 डॉलर बढ़कर 82.05 डॉलर प्रति बैरल हो गया है, जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट आज बड़े उछाल के साथ 76.86 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है. इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट जारी कर दिए हैं. आज कई शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव दिख रहा है. हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, नोएडा में पेट्रोल 4 पैसे महंगा होकर 96.69 रुपये लीटर बिक रहा है तो डीजल 4 पैसे चढ़कर 89.86 रुपये लीटर हो गया है. गाजियाबाद में पेट्रोल आज सस्‍ता हुआ और 35 पैसे गिरकर 96.23 रुपये लीटर बिक रहा है. यहां डीजल भी 33 पैसे गिरकर 89.42 रुपये लीटर हो गया है. हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में आज पेट्रोल 21 पैसे महंगा हुआ और 97.10 रुपये लीटर बिक रहा, जबकि डीजल 20 पैसे महंगा होकर 89.96 रुपये लीटर हो गया है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.69 रुपये, जबकि डीजल 89.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 96.23 रुपये, जबकि डीजल 89.42 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गुरुग्राम में पेट्रोल 97.10 रुपये, जबकि डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Latest News

केंद्रीय बजट 2026 में Income Tax Slabs में कोई बदलाव नहीं

Budget 2026 में इनकम टैक्स स्लैब और दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि ITR की समय-सीमा बढ़ाने, TCS घटाने और टैक्स फाइलिंग प्रक्रिया आसान बनाने जैसे कई अहम फैसले लिए गए हैं, जबकि शेयर बाजार से जुड़े लेनदेन पर STT बढ़ाया गया है.

More Articles Like This