Petrol Diesel Prices: कहीं महंगा, तो कहीं सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रतिदिन की तरह आज के लिए भी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. बता दें, आज देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं. वहीं, कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े हैं, जबकि कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हुआ है. तो चलिए जानते हैं आज यानी 26 मार्च को देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के क्या नए रेट तय किए गए हैं.

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत

–दिल्ली में पेट्रोल 94.72  रुपये, जबकि डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
–मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, जबकि डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
–कोलकाता में 103.94 रुपये, जबकि डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
–चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये, जबकि डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

राज्य स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव की बात करें तो आज बिहार में पेट्रोल-डीजल सस्ता बिक रहा है. यहां पेट्रोल के दाम 19 पैसे घटकर 107.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 18 पैसे घटकर 93.84 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. इसके अलावा छत्तीसगढ़, गोवा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तामिलनाडु और यूपी में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं. वहीं, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और पुडुचेरी में पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है.
Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version