Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चा तेल फिर से गिरावट के साथ 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे कारोबार कर रहा है. हालांकि, इसका पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है.

बिहार, गुजरात, गोवा और मणिपुर में ईंधन के दाम बढ़े हैं, जबकि छत्तीसगढ़, आंध्रा प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में कीमतों में कटौती की गई है. देश के 4 महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेटोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं और इनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है.

देश के 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये, जबकि डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये, जबकि डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.80 रुपये, जबकि डीजल 94.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़े: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में मामूली गिरावट, जानिए कितना हुआ सस्ता

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This