भारतीय टेक स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा बूस्ट, Qualcomm करेगी 150 मिलियन डॉलर का निवेश

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
दिग्गज अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी क्वालकॉम ने बुधवार को भारतीय स्टार्टअप्स को समर्थन देने के लिए 150 मिलियन डॉलर निवेश करने की घोषणा की. कंपनी के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य भारत में तेजी से बढ़ रहे टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती देना है.
यह निवेश खास तौर पर ऑटोमोटिव एआई, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), रोबोटिक्स और मोबाइल टेक्नोलॉजी जैसे उभरते क्षेत्रों पर केंद्रित रहेगा. क्वालकॉम के प्रेसिडेंट और सीईओ क्रिस्टियानो एमोन ने कहा कि कंपनी अपने नए स्ट्रेटेजिक एआई वेंचर फंड के माध्यम से उन कंपनियों में निवेश कर रही है, जो भारत में एआई के अगले चरण को आगे बढ़ा रही हैं.
उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब एक ऐसे दौर में प्रवेश कर रही है, जहां बुद्धिमत्ता सीधे उन उपकरणों और प्रणालियों में समाहित होगी, जिन पर लोग रोजमर्रा की जिंदगी में निर्भर रहते हैं — जैसे स्मार्टफोन, पीसी, कारें, औद्योगिक मशीनें और रोबोट. इससे उपयोगकर्ताओं को अधिक उन्नत और सार्थक अनुभव प्राप्त होंगे तथा यह बदलाव कई उद्योगों की संरचना को बदल सकता है.
एमोन ने यह भी कहा कि भारत में विभिन्न क्षेत्रों में एआई नवाचार को बढ़ावा देने में स्टार्टअप इकोसिस्टम की बेहद अहम भूमिका है. कंपनी के प्रेस रिलीज के अनुसार, यह वेंचर फंड भारत के तकनीकी परिदृश्य के प्रति क्वालकॉम की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है और वैश्विक स्तर पर उन्नत एआई तकनीकों को आगे बढ़ाने में कंपनी के नेतृत्व के अनुरूप है.
क्वालकॉम का उद्देश्य उभरती कंपनियों को ऐसे परिवर्तनकारी और बाजार में अग्रणी समाधान विकसित करने में मदद करना है, जो भविष्य की तकनीकी जरूरतों को पूरा कर सकें. इसके लिए कंपनी स्टार्टअप संस्थापकों को अपनी गहरी तकनीकी विशेषज्ञता, अनुसंधान क्षमता और वैश्विक उद्योग नेटवर्क तक पहुंच प्रदान कर नवाचार को तेज करने में सहयोग देती है.
प्रेस रिलीज के मुताबिक, क्वालकॉम वर्ष 2007 से भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में सक्रिय रूप से निवेश कर रहा है. इस दौरान कंपनी ने मैपमाईइंडिया (डिजिटल मैप और नेविगेशन समाधान प्रदाता) और आइडियाफोर्ज (ड्रोन तकनीक की अग्रणी कंपनी) सहित 40 से अधिक भारतीय कंपनियों को समर्थन दिया है.
Latest News

06 June 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

6 जून 2026, शनिवार का पंचांग लेकर आए हैं. जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, चंद्र राशि और पूजा-पाठ के लिए महत्वपूर्ण समय.

More Articles Like This

Exit mobile version