वर्ष की पहली छमाही में साल-दर-साल 7.4% बढ़ा बड़े सांस्कृतिक उद्यमों का राजस्व

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 की पहली छमाही में 2 करोड़ युआन से अधिक वार्षिक आय वाले बड़े सांस्कृतिक और संबद्ध उद्यमों ने कुल 71.29 खरब युआन का परिचालन राजस्व अर्जित किया. यह आंकड़ा पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 7.4% की वृद्धि को दर्शाता है, जो पहली तिमाही की तुलना में 1.2% अंक अधिक है. इस दौरान, मुख्य सांस्कृतिक क्षेत्रों ने कुल 48.45 खरब युआन का राजस्व अर्जित किया, जिसमें 10% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई। यह वृद्धि दर भी पहली तिमाही से 2.9% अंक अधिक रही.

चीन के सांस्कृतिक सेवा क्षेत्र में तेज़ उछाल

विशेष रूप से सामग्री निर्माण और उत्पादन, रचनात्मक डिजाइन सेवाएं, तथा समाचार एवं सूचना सेवाएं जैसे तीन प्रमुख क्षेत्रों में दोहरे अंकों की उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली. इन क्षेत्रों में क्रमशः 11.8%, 11.8%, और 10.8% की वृद्धि दर्ज की गई है. उद्योग के प्रकार के मुताबिक, सांस्कृतिक सेवा उद्योग ने 39.22 खरब युआन का परिचालन राजस्व प्राप्त किया, जो साल-दर-साल 10.7 की वृद्धि है और पहली तिमाही की तुलना में 1% अंक अधिक है. सांस्कृतिक विनिर्माण और सांस्कृतिक थोक एवं खुदरा उद्योगों ने क्रमशः 19.94 खरब युआन और 12.13 खरब युआन का परिचालन राजस्व प्राप्त किया, जो साल-दर-साल क्रमशः 3.1 और 4.6 की वृद्धि है, जो पहली तिमाही की तुलना में क्रमशः 1.5 और 1.3% अंक अधिक है.

चीन में उभरते सांस्कृतिक उद्योगों की तेज वृद्धि

इसके अलावा, उभरते सांस्कृतिक उद्योग तेजी से विकसित हो रहे हैं. आंकड़े बताते हैं कि वर्ष की पहली छमाही में, उभरते सांस्कृतिक उद्योगों के 16 उप-क्षेत्रों ने 31.56 खरब युआन का परिचालन राजस्व प्राप्त किया, जो साल-दर-साल 13.6 की वृद्धि है. उभरते सांस्कृतिक उद्योगों के परिचालन राजस्व ने सभी सालाना आय 2 करोड़ युआन से अधिक वाले बड़े सांस्कृतिक उद्यमों की वृद्धि में 76.8 का योगदान दिया.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version