NDA की वापसी से शेयर बाजार में आई तेजी, जानें कितने अंक उछले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी लौटी. केंद्र में एनडीए की सरकार की वापसी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर पीएम बनने की उम्मीद से यह तेजी आई है. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 2303.19 अंक उछलकर 74,382.24 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 735.85 अंकों की तेजी के साथ 22,620.35 अंक पर पहुंच गया. आज के ट्रेडिंग सेशन में बैंकिंग, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, ऑटो समेत कई शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिली.

निवेशकों की संपत्ति 13 लाख करोड़ बढ़ी

शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी लौटने से आज निवेशकों को जबरदस्त कमाई हुई. इनवेस्‍टर्स की संपत्ति एक दिन में करीब 13 लाख करोड़ बढ़ी. दरअसल, कल बड़ी गिरावट के बाद बीएसई पर लिस्‍टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 3.94 लाख करोड़ रह गया था, जो आज तेजी लौटने से 4.07 लाख करोड़ रुपये हो गया. इस तरह निवेशकों को 13 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई. कल यानी मतगणना के दिन निवेशकों को 30 लाख करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा था.

इन कंपनियों के शेयरों में लौटी खरीदारी

सेंसेक्स के 30 शेयरों पर आधारित स्‍टॉक्‍स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और नेस्ले के शेयर में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई. एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कास्पी को मुनाफा हुआ. वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की नुकसान में दिखे. अमेरिकी बाजार मंगलवार को पॉजिटिव रुख के साथ बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- Lok Sabha Election Results: इस नेता ने ली बीजेपी के हार की जिम्मेदारी, अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version