नहीं होगा UPI से पेमेंट! मेंटेनेंस की वजह से बंद रहेगी SBI की सर्विस, जानें डेट और समय

New Delhi: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की UPI सर्विस 4 सितंबर की रात कुछ समय के लिए बंद रहेगी. बैंक के मुताबिक, सिस्टम मेंटेनेंस की वजह से करीब 45 मिनट तक सामान्य UPI सर्विस पर असर रहेगा. हालांकि, छोटे पेमेंट के लिए UPI Lite का इस्तेमाल किया जा सकेगा, इसलिए डिजिटल पेमेंट पूरी तरह बंद नहीं होगा. बैंक के मुताबिक, 4 सितंबर की रात 12:15 बजे से 1 बजे तक सामान्य UPI से पेमेंट नहीं किया जा सकेगा.

मेंटेनेंस का काम तय समय से पहले भी पूरा

SBI की UPI सर्विस 4 सितंबर 2026 की रात 12:15 बजे से 1 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेगी. इस दौरान सामान्य UPI के जरिए पेमेंट नहीं किया जा सकेगा. बैंक ने बताया है कि मेंटेनेंस का काम तय समय से पहले भी पूरा हो सकता है. इसलिए इस समय के आसपास कोई जरूरी भुगतान करना है, तो उसे पहले ही निपटा लेना बेहतर रहेगा. खासकर बड़े पेमेंट के लिए पहले से तैयारी रखना जरूरी है.

छोटे लेन-देन के लिए UPI Lite का इस्तेमाल

मेंटेनेंस के दौरान छोटे लेन-देन के लिए UPI Lite का इस्तेमाल किया जा सकता है. UPI Lite में हर पेमेंट पर UPI PIN डालने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे छोटे और रोजमर्रा के पेमेंट जल्दी किए जा सकते हैं. UPI Lite से एक बार में मैक्सिमम 1,000 रुपये तक का पेमेंट किया जा सकता है. इसमें टोटल 5,000 रुपये तक का बैलेंस रखा जा सकता है. इसलिए चाय, किराना या दूसरे छोटे खर्चों के लिए यह सर्विस काम आ सकती है.

कुल 1 लाख रुपये तक का लेन-देन

सामान्य UPI के जरिए एक दिन में कुल 1 लाख रुपये तक का लेन-देन किया जा सकता है. व्यक्ति से व्यक्ति यानी P2P पेमेंट के लिए रोजाना 20 ट्रांजैक्शन की लीमिट है. हालांकि, कुछ खास तरह के पेमेंट के लिए लीमिट ज्यादा है. इंश्योरेंस और कैपिटल मार्केट से जुड़े भुगतान में यह लीमिट 2 लाख रुपये तक है. IPO, टैक्स, अस्पताल और स्कूल-कॉलेज जैसे कुछ पेमेंट के लिए 5 लाख रुपये तक की लीमिट रखी गई है.

नोटिफिकेशन आने की उम्मीद

UPI से जुड़े एक और बदलाव पर भी नजर है. सरकार कुछ चुनिंदा मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू करने पर विचार कर रही है. इस बारे में सितंबर के बीच तक नोटिफिकेशन आने की उम्मीद है. हालांकि, अभी MDR की दर और किन ट्रांजैक्शन पर यह लागू होगा, यह तय नहीं हुआ है. आम लोगों को UPI से पेमेंट करने पर कोई चार्ज नहीं देना होगा. व्यक्ति से व्यक्ति यानी P2P पेमेंट भी मुफ्त रहेगा.

इसे भी पढ़ें. CM योगी फर्रुखाबाद में: बोले- हर संभव मदद पहुंचाएगी सरकार, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत किट, 31 बेघर लोगों को पट्टा

Latest News

इस साल कब से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि? जानें व्रत की तिथि और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri: हिंदू धर्म में नवरात्रि का बेहद खास महत्व होता है. नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा के...

More Articles Like This

Exit mobile version