Closing Bell: इजराइल-हमास जंग की आंच शेयर बाजार तक पहुंची, लाल निशान पर बंद हुए सेंसेक्‍स-निफ्टी

Sensex Closing Bell: इजराइल-हमास युद्ध की आंच शेयर बाजार तक पहुंच गई है. वैश्विक बाजार से मिले कमजोर रूझानों के बीच पश्चिमी एशिया में अचानक तनाव बढ़ने से शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए. दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखी गई. सोमवार के कारोबार में BSE सेंसेक्स  483 अंक कमजोर हुआ. वहीं, निफ्टी  में भी 157 अंकों की गिरावट देखी दर्ज की गई. व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप सूचकांक 1.2 फीसदी और स्मॉलकैप सूचकांक 1.5 फीसदी गिरा.

जोखिम उठाने से बच रहे निवेशक

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, इजराइल-फलस्‍तीन युद्ध के बीच शेयर बाजार में अनिश्चितता का माहौल है. इस कारण निवेशक जोखिम उठाने से बच रहे हैं. दो दिनों में तेल की कीमतें 8 प्रतिशत की बढ़ोत्‍तरी हुई है. जिससे दुनिया भर में मुद्रास्फीति बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है.

सेंसेक्‍स- निफ्टी में भारी गिरावट

बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 483.24 अंक की भारी गिरावट के साथ 65,512.39 अंक पर क्‍लोज हुआ. आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,512.39 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,434.61 तक आया गया. वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) में भी 156.65 अंक यानी 0.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. निफ्टी दिन के अंत में 19,496.85 के लेवल पर क्‍लोज हुआ. कारोबार के दौरान निफ्टी 19,588.95 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,480.50 तक आया.

IT शेयरों में तेजी

शेयर बाजार में गिरावट के बीच IT शेयरों में कुछ तेजी देखने को मिली. आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में केवल 3 शेयर ही हरे निशान पर बंद हुए. HCL टेक, TCS और HUL के शेयर मुनाफा में रहे. सबसे ज्यादा बेनिफिट HCL टेक के शेयरों को हुआ. इसके शेयर 1.02 फीसदी तक उछलें.

ये शेयर रहे टॉप लूजर्स

वहीं, दूसरी ओर सेंसेक्स के शेयरों में 27 शेयर लाल निशान पर क्‍लोज हुए. आज टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनैंस, SBI और एशियन पेंट्स सेंसेक्स के शेयर टॉप 5 लूजर्स रहे. सबसे ज्यादा घाटा टाटा स्टील के शेयरों को हुआ. टाटा स्‍टील के शेयर 2.07 प्रतिशत तक गिरें.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version