Sensex closing bell: भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, 444 अंक उछला सेंसेक्स

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex closing bell: वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ. इस दौरान, सेंसेक्स 443.97 अंकों यानी 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,922.64 के स्तर पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी 50 140.10 अंकों यानी 0.59 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,005.85 पर बंद होने में सफल रहा.

दिन के सत्र में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,478.67 से मामूली बढ़त के साथ 76,545.21 पर फ्लैट शुरुआत की थी, हालांकि दिन के कारोबार में इसने 631.41 अंकों यानी 0.82 प्रतिशत की बढ़त दर्ज करते हुए 77,110.08 का इंट्रा-डे हाई छुआ।

 मामूली बढ़त के साथ खुला एनएसई निफ़्टी

वहीं एनएसई निफ्टी अपने पिछले बंद 23,865.75 से 0.13 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 23,897.65 पर खुला और दिन के कारोबार में इसने 24,049.90 का दिन का हाई टच किया, जो 0.77 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाता है. व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 0.34 प्रतिशत और 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए.

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी रियल्टी (3.58 प्रतिशत की तेजी), निफ्टी एफएमसीजी (2.08 प्रतिशत की तेजी) और निफ्टी ऑटो (1.15 प्रतिशत की तेजी) ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि निफ्टी आईटी, निफ्टी मेटल और निफ्टी फार्मा का प्रदर्शन खराब रहा.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

निफ्टी 50 इंडेक्स में सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाले शेयरों में इटरनल, अदाणी एंटरप्राइजेज, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, एचयूएल और अदाणी पोर्ट्स शामिल रहे, जबकि नुकसान उठाने वाले शेयरों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, टीसीएस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील शामिल रहे.

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सत्र के 474 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 476 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया, जिससे निवेशकों को एक ही सत्र में 2 लाख करोड़ से अधिक का लाभ हुआ.

इस बीच, ब्रेंट क्रूड में 1 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 72 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा था, वहीं भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 67 पैसे गिरकर 95.23 पर बंद हुआ।

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version