Sensex closing bell: भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, 24000 के नीचे फिसला निफ्टी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex closing bell: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ. दिन के अंत में सेंसेक्स 479.26 अंक या 0.63 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,009.70 और निफ्टी 118.00 अंक या 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,913.70 पर था.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, इटरनल, मारुति सुजुकी, अदाणी पोर्ट्स, एचयूएल, एनटीपीसी और एलएंडटी गेनर्स थे. ट्रेंट, भारती एयरटेल, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, टाइटन, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक और एशियन पेंट्स लूजर्स थे.

लार्जकैप की अपेक्षा व्यापक बाजार में तेजी देखी गई. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 332.30 अंक या 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,298.90 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 64.50 अंक या 0.35 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,267.20 पर था.

सूचकांकों में भी दिखा मिलाजुला कारोबार

सूचकांकों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। निफ्टी मेटल (1.10 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी (0.58 प्रतिशत), निफ्टी कमोडिटीज (0.48 प्रतिशत),निफ्टी इंडिया डिफेंस (0.27 प्रतिशत), निफ्टी एफएमसीजी (0.14 प्रतिशत) और निफ्टी ऑटो (0.07 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ.

इन स्टॉक में दिखी कमजोरी

दूसरी तरफ निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (1.05 प्रतिशत), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (0.65 प्रतिशत), निफ्टी प्राइवेट बैंक (0.62 प्रतिशत), निफ्टी सर्विसेज (0.60 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (0.52 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (0.50 प्रतिशत) की कमजोरी के साथ बंद हुए.

Latest News

FBI का बड़ा एक्शनः अमेरिका में जग्गू भगवानपुरिया गैंग का गैंगस्टर मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल

FBI Most Wanted Nitish Kaushal: अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने गैंगस्टर्स पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. FBI ने...

More Articles Like This

Exit mobile version