लंबे समय बाद भारतीय शेयर बाजार में छाई हरियाली,  776 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी भी 1 प्रतिशत ऊपर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex closing bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ. इस बीच घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों सेंसेक्स और निफ्टी 50 में 1 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली. बाजार में यह तेजी पिछले लगातार 5 कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद आई है.

30 शेयरों वाला सेंसेक्स 776.01 अंक यानी 1.02 प्रतिशत बढ़कर 76,835.78 पर पहुंच गया, तो वहीं एनएसई का निफ्टी 50 228.50 अंक यानी 0.96 प्रतिशत की शानदार बढ़त के साथ 23,995.95 पर बंद हुआ. व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.11 प्रतिशत और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.31 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई.

सभी सेक्टर हरे निशान में बंद

वहीं, सेक्टरवार देखें तो दिन के कारोबार में सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए. निफ्टी मीडिया 2.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ शीर्ष प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र बनकर उभरा, इसके बाद निफ्टी आईटी 2.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर रहा. निफ्टी रियल्टी में 2.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि निफ्टी ऑटो और निफ्टी फार्मा में क्रमशः 1.6 प्रतिशत और 1.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.

इन शेयरों में आई तेजी 

इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी में 1 प्रतिशत, निफ्टी बैंक में 0.7 प्रतिशत, निफ्टी इंफ्रा में 0.66 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.6 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.45 प्रतिश, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.42 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया और निफ्टी रियल्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि निफ्टी ऑयल एंड गैस का प्रदर्शन खराब रहा. निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फार्मा और निफ्टी मेटल ने लगातार तीन दिनों से जारी गिरावट को तोड़ते हुए अपने बाजार में तेजी दर्ज की.

निफ्टी में सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाले शेयरों में इटरनल, इंटरग्लोब एविएशन, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, मैक्स हेल्थ और श्रीराम फाइनेंस शामिल रहे, जबकि नुकसान उठाने वाले शेयरों में ओएनजीसी, एचडीएफसी लाइफ, एचडीएफसी बैंक, कोल इंडिया, पावर ग्रिड और डॉ रेड्डीज लैब्स शामिल रहे. बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सत्र के लगभग 476 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर लगभग 481 लाख करोड़ रुपए हो गया, जिससे निवेशकों को एक ही सत्र में 5 लाख करोड़ रुपए का लाभ हुआ.

Latest News

भारत ने की व्यापारिक जहाजों पर हमले की कड़ी निंदा, यूक्रेन के राजदूत को तलब कर क्रू की मौत पर मांगा जवाब

MEA summons Ukraine: काला सागर में मालवाहक जहाज एमवी ओमोर्फी पर हुए ड्रोन हमले में भारतीय नाविक सागर गुप्ता...

More Articles Like This

Exit mobile version