शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, Sensex 650 अंक उछला, Nifty 25,682 पर बंद

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Nifty Today Closing: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कमजोरी के बाद भारतीय शेयर बाजार ने जोरदार वापसी करते हुए हरे निशान में कारोबार समाप्त किया. दिन की शुरुआत भले ही गिरावट के साथ हुई, लेकिन अंत तक खरीदारी हावी रही. बंद होते समय बीएसई सेंसेक्स 650.39 अंक यानी 0.79% की बढ़त के साथ 83,277.15 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 211.65 अंक (0.83%) चढ़कर 25,682.75 पर बंद हुआ. इस दौरान निफ्टी ऑटो को छोड़कर लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार करते दिखे.

मिडकैप और बैंकिंग शेयरों में तेजी

व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप में 0.48% तो वहीं निफ्टी स्मॉलकैप में 0.11% की उछाल दर्ज की गई. सेक्टर वार देखें, तो सिर्फ निफ्टी ऑटो में 0.73% और निफ्टी ग्रोसेक्ट 15 में 0.12% की गिरावट दर्ज की गई. जबकि निफ्टी बैंक में 1.27% की बढ़त, निफ्टी एफएमसीजी में 0.82% की तेजी तो निफ्टी आईटी में 0.17% की उछाल देखने को मिली. इस दौरान, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 9 शेयर ऐसे रहे जिसमें गिरावट देखी गई.

दिग्गज शेयरों में खरीदारी

पावर ग्रिड, HDFC बैंक, एक्सिस बैंक, NTPC, आईटीसी और एशियन पेंट्स जैसे दिग्गज शेयरों में जोरदार खरीदारी देखी गई, जिनमें करीब 4.45% तक की बढ़त दर्ज हुई. वहीं टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, एम एंड एम और इंफोसिस के शेयरों में लगभग 1.44% तक की गिरावट रही. वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच सोमवार को घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ने कमजोर शुरुआत की, लेकिन बाद में निवेशकों की सक्रियता से बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा.

एफआईआई की बिकवाली, डीआईआई की खरीदारी

कारोबार के दूसरे हिस्से में बाजार ने तेजी पकड़ ली और करीब 600 अंकों की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ. बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 7,395.41 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,553.96 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे.

यह भी पढ़े: विदेशी मेहमानों के लिए UPI One World Wallet लॉन्च, बिना भारतीय नंबर भी होगा पेमेंट

Latest News

तुर्किये के स्कूल में फिर गोलीबारी, शिक्षक समेत चार लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल, हमलावर छात्र भी ढेर

Turkey Firing: तुर्किये के दक्षिणी प्रांत कहरामनमारस के सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को हुई गोलीबारी में 4 लोगों की...

More Articles Like This

Exit mobile version