स्विट्जरलैंड में हादसा: पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, सवार थे 80 लोग, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Switzerland Train Accident: स्विट्जरलैंड से बड़ी खबर सामने आई है. यहां ट्रेन हादसा हुआ है. यह हादसा सोमवार को दक्षिणी स्विट्जरलैंड में हुआ. यहां सुबह 80 लोगों को ले जा रही एक पैसेंजर ट्रेन गोपेनस्टीन गांव के पास एवलांच के बाद पटरी से उतर गई.

इस घटना की जानकारी स्विस पुलिस के अधिकारीयों ने दी. बताया गया है कि यह हादसा सुबह 7 बजे हुआ. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की बात कही गई है.

न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार, सुबह 10: 00 बजे तक प्रभावित डिब्बों से 30 यात्रियों को निकाल लिया गया था, जबकि एम्बुलेंस और रेस्क्यू हेलीकॉप्टर ऑपरेशन जारी रखे हुए थे.

स्विस रेल कंपनी BLS के एक स्पोक्सपर्सन ने ’20 मिनटन’ को बताया, ‘स्टॉकग्राबेन इलाके में एवलांच के कारण ट्रेन पटरी से उतर गई.’

मंगलवार तक रेल यातायात बाधित

द इंडिपेंडेंट के अनुसार, कई लोगों के हताहत होने की आशंका है. हादसे वाली जगह पर रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. बता दें ट्रेन सुबह 6: 12 बजे स्पीज़ से निकली थी, घटना के समय ब्रिग की ओर साउथ की ओर जा रही थी.

BLS ने कहा कि हादसे की वजह से, गोपेनस्टीन और ब्रिग के बीच रेल ट्रैफिक रोक दिया गया है. अधिकारियों ने कहा, सर्विस कम से कम मंगलवार तक बंद रहने की उम्मीद है.

Latest News

राष्ट्रीय एकता का समागम: एसएमवीडी यूनिवर्सिटी कटरा में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ समारोह में देशहित में दिलाई गई शपथ

New Delhi: राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय के संकल्प को मूर्त रूप देते हुए 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' समारोह का...

More Articles Like This

Exit mobile version