Sensex Opening Bell: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, 66000 के पार खुला सेसेंक्‍स  

Must Read

Stock Market: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई है. हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66,071 के लेवल पर खुला. वहीं निफ्टी भी 0.03 प्रतिशत चढ़कर  19,682 पर कारोबार करते दिख रहा है. हालांकि, इस बीच डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट देखने को मिली. बाजार खुलने के बाद एक डॉलर के मुकाबले रुपया 83.19 के आंकड़े पर पहुंच गया, जो कि कल बाजार बंद होने के वक्त के 83.15 रुपये प्रति डॉलर से नीचे है.

ग्‍लोबल मार्केट में नकारात्‍मक रुझानों के कारण शेयर बाजार में बदलाव  

वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुझानों से प्रभावित होकर शेयर बाजार आज थोड़े बदलाव के साथ खुला. अमेरिकी शेयर बाजार के सकारात्मक प्रदर्शन के बावजूद, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिला. इस बीच आयशर मोटर्स और टाटा स्टील जैसे कुछ शेयरों में बढ़त दिखी, एशियन पेंट्स और टीसीएस सहित अन्य शेयरों में गिरावट देखी गई.

Latest News

बुर्किना फासो में कानूनों को लेकर बड़ा बदलाव, मौत की सजा फिर बहाल, ब्यूटी पेजेंट पर रोक

Death Penalty Reinstated In Burkina Faso: अपने दो बड़े और कड़े फैसलों को लेकर पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो...

More Articles Like This