बधाई हो! इसी महीने शादी के बंधन में बंधेंगे विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vijay Rashmika Wedding: साउथ सिनेमा के सबसे फेमस कपल में से एक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा काफी समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. बीते साल कपल ने गुपचुप तरीके से सगाई भी की थी. हालांकि, उन्होंने अभी तक इसे ऑफिशयल नहीं किया है. वहीं, पिछले दिनों ये खबर सामने आई थी कि दोनों 2 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे. हालांकि, ये एक अफवाह थी. अब फाइनली इन खबरों पर विराम लग गया है. दरअसल, विजय रश्मिका की शादी का कार्ड सामने आया है.

इस दिन शादी करेंगे Vijay Rashmika Wedding

बता दें कि विजय और रश्मिका ने पिछले साल अक्टूबर में सगाई की थी. जिसके बाद लगातार उनकी शादी की चर्चा हो रही है. फैंस अपने फेवरेट कपल को शादी के बंधन में बंधने का इंतजार कर रहे हैं. अब फाइनली विजय और रश्मिका की शादी होने वाली है. दोनों की शादी का कार्ड सामने आया है. दोनों 26 फरवरी को शादी रचाने वाले हैं.

4 मार्च को होगा रिसेप्शन

साल 2025 में ऐसी खबरें आई थी कि विजय और रश्मिका 26 फरवरी 2026 को शादी करने वाले हैं. वहीं, अब दोनों की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विजय और रश्मिका 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे. दोनों की शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल होंगे. वहीं, 4 मार्च को हैदराबाद के एक ग्रैंड होटल में कपल का रिसेप्शन होगा.

कपल की तरफ से ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है

इन खबरों को लेकर विजय और रश्मिका की तरफ से कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है. वहीं, शादी की खबरों के बीच कपल को मुंबई एयपोर्ट पर स्पॉट किया गया. मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों अलग-अलग स्पॉट किए गए. लेकिन बाद में वो एक ही कार में रवाना होते नजर आए.

ये भी पढ़ें- Rajpal Yadav: दिल्ली हाईकोर्ट से राजपाल यादव को राहत, मिली जमानत, चुकाने पड़े इतने करोड़

Latest News

राष्ट्रीय एकता का समागम: एसएमवीडी यूनिवर्सिटी कटरा में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ समारोह में देशहित में दिलाई गई शपथ

New Delhi: राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय के संकल्प को मूर्त रूप देते हुए 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' समारोह का...

More Articles Like This