Sensex Opening Bell: तेजी के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें सेसेंक्स-निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार ने लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 138.11 अंकों (0.17%) की बढ़त लेकर 80,295.99 अंकों पर खुला. जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 36.90 अंकों (0.15%) की बढ़त के साथ 24,616.50 अंकों पर कारोबार करता हुआ नजर आया.

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 10 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले, जबकि टेक महिंद्रा के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले. वही निफ्टी 50 की भी 50 में से 27 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 21 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 2 कंपनी के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले.

इन कंपनियो के शेयर में दिखा भारी उछाल

बता दें कि सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एटरनल के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और टाइटन के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले. इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.69 प्रतिशत, टीसीएस 0.80 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.73 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.63 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.54 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.51 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.49, प्रतिशत बीईएल 0.45 प्रतिशत, आईटीसी 0.43 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.40 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.38 प्रतिशत, ट्रेंट 0.26 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.26 प्रतिशत, सनफार्मा 0.24 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.22 प्रतिशत, एलएंडटी 0.21 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.18 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले.

नुकसान के साथ खुले इन कंपनियों के शेयर

वहीं, इंफोसिस के शेयर 0.44 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.37 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.31 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.30 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.30 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.22 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.19 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.16 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयर 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This