Sensex Opening Bell: लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ शेयर बाजार ने की कारोबार की शुरुआत, जानें सेसेंक्स-निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Opening Bell: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 155.60 अंकों यानी 0.19% की बढ़त के साथ 80,520.09 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 27.95 अंकों की यानी 0.11% की बढ़त के साथ 24,653.00 अंकों पर कारोबार करता हुआ नजर आया.

हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 5 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले.जबकि 2 कंपनी के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले. ऐसे ही निफ्टी 50 की भी 50 में से 38 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 12 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले.

बढ़त के साथ खुले इन कंपनियो के शेयर

बता दें कि सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एटरनल के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और इंफोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले. सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.92 प्रतिशत, बीईएल 0.76 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.63 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.54 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.45 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.39 प्रतिशत, एलएंडटी 0.34 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.32 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.23 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.19 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.17 प्रतिशत, टीसीएस 0.16 प्रतिशत, टाइटन 0.10 प्रतिशत, सनफार्मा 0.10 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.09 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.07 प्रतिशत, आईटीसी 0.07 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.07 प्रतिशत, एसबीआई 0.05 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.04 प्रतिशत, ट्रेंट 0.04 प्रतिशत और एचसीएल टेक के स्टॉक्स 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे.

लाल निशान में खुले इन कंपनियों के शेयर

इसके अलावा एशियन पेंट्स के शेयरों ने आज 0.25 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.23 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.06 प्रतिशत और मारुति सुजुकी के शेयरों ने 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया. जबकि, टेक महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This