Sensex opening Bell: भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening Bell: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को गिरावट के साथ हुई. इस दौरान सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 113 अंक या 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,410 और निफ्टी 42 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,861 पर था. शुरुआती कारोबार में बाजार में बिकवाली का नेतृत्व मीडिया और आईटी स्टॉक्स कर रहे थे.

सूचकांकों में निफ्टी मीडिया और निफ्टी आईटी टॉप लूजर्स थे. निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मेटल, निफ्टी ऑटो, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी एमएमसीजी, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंजप्शन और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स भी लाल निशान में थे. सूचकांकों में केवल निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी फार्मा हरे निशान में थे.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 146 अंक या 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62,932 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 19 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20,078 पर था. सेंसेक्स पैक में इटरनल, बीईएल, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, ट्रेंट, सन फार्मा और टाइटन गेनर्स थे. इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, इंडिगो, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, एचयूएल, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और एचडीएफसी बैंक लूजर्स थे.

जाने एशियाई बाजारों का हाल 

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. टोक्यो, बैंकॉक, ताइपे, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे. वहीं, शंघाई और हांगकांग लाल निशान में थे. अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुआ था, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version