Sensex Opening Bell: रिकॉर्ड उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, 200 अंक चढ़ा Sensex, निफ्टी 18900 के करीब

Sensex Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन (बुधवार) को कारेाबार की शुरूआत रिकॉर्ड उछाल के साथ हुई. सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स शुरुआती कारोबारी सेशन में ऑल टाइम हाई पर ट्रेंड करते दिखे. सेंसेक्स (Sensex) 63,701.78 अंकों लेवल पर खुला.

ये भी पढ़े:- UP Crime News: Shahid Kapoor की फिल्म farzi से इंस्पायर हुआ UP का सुनार, छापे 2,000 के नकली नोट, चढ़ा पुलिस के हत्थे

बता दें कि सेसेक्स (Sensex) शुरुआती कारोबार में 200 अंकों तक चढ़ा और फिर 63,716.00 अंकों के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचा. फिलहाल सेंसेक्स (Sensex) 178.68 (0.28%) अंकों की मजबूती के साथ 63,594.71 अंकों के लेवल पर ट्रेंड कर रहा है.

सेंसेक्स के साथ निफ्टी (Nifty) भी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है. निफ्टी (Nifty) ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में नया रिकॉर्ड स्तर छुआ. पहली बार निफ्टी (Nifty) 18,900 के पार पहुंचा. 50 शेयरों का निफ्टी इंडेक्स 18,908.15 के अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचा है.

ये भी पढ़े:- Noise: इस Smart Watch पर बारिश का नही होगा कोई असर, डिजिटल क्राउन और Amoled Display के साथ हुई लॉन्च

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version