Sensex opening bell: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स निफ्टी में आई मजबूती

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: मजबूत वैश्विक संकेतों से गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई. इस दौरान सेंसेक्स 414 अंक या 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,732 और निफ्टी 171 अंक या 0.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,830 पर खुला.

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व डिफेंस शेयर कर रहे थे. सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस टॉप गेनर था. इसके अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी कंजप्शन और निफ्टी प्राइवेट बैंक के साथ करीब सभी सेक्टर हरे निशान में थे. लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई.

हरे निशान में दिखे इन कंपनियो के शेयर 

वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 438 अंक या 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,761 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 162 अंक या 0.91 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,033 अंक पर था. सेंसेक्स पैक में इंडिगो, बीईएल, एशियन पेंट्स, इटरनल, एलएंडटी, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, एसबीआई, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, एमएंडएम, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, भारती एयरटेल और टाइटन हरे निशान में थे. जबकि, इन्फोसिस, ट्रेंट, टीसीएस और सन फार्मा लाल निशान में थे.

एशियाई बाजारो का हाल

ज्यादातर एशियाई बाजार तेजी के साथ खुले थे. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और बैंकॉक हरे निशान में थे. लेकिन, जकार्ता के बाजार लाल निशान में रहे. वहीं, अमेरिकी बाजारों में तेजी देखी गई और मुख्य सूचकांक डाओ 1.31 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी सूचकां नैस्डैक 1.54 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ. भारत के साथ वैश्विक बाजारों में तेजी की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि वाशिंगटन ईरान के सही जवाब के लिए कुछ और दिन इंतजार करेगा.

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This

Exit mobile version