Sensex opening bell: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला. इस दौरान सेंसेक्स 347 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,664 और निफ्टी 86 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,736 पर था. इसके अलावा बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी जा रही थी.

बता दें कि मंगलवार को शुरुआती कारोबार में इस तेजी का नेतृत्व आईटी शेयर कर रहे थे. सूचकांकों में निफ्टी आईटी 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर था, जबकि निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी मीडिया, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग भी हरे निशान में थे. वहीं दूसरी तरफ निफ्टी मेटल, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज लाल निशान में था. इसके अलावा, लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी थी. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 360 अंक या 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,833 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 91 अंक या 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,747 पर था.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स  

सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, ट्रेंट, एचयूएल, एशियन पेंट्स, इंडिगो, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, एमएंडएम, अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, बीईएल, एसबीआई, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील और भारती एयरटेल गेनर्स थे, जबकि टाइटन, कोटक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक लूजर्स थे.

वैश्विक बाजारों का हाल

जानकारो के मुताबिक, बाजार में तेजी की वजह अमेरिका की ओर से ईरान पर हमले को टालना है. इससे कच्चे तेल की कीमतों में भी हल्की नरमी देखी जा रही है. वहीं बात करें वैश्विक बाजारों की तो वहां भी मिलाजुला कारोबार हो रहा है. टोक्यो, बैंकॉक, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे, जबकि शंघाई में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था. इसके अलावा, अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को मिलेजुले बंद हुए थे

Latest News

लुधियानाः नहर में मिला अपहृत पंजाबी सिंगर इंदर कौर का शव, जांच में जुटी पुलिस

लुधियानाः अपहृत पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर (29 वर्ष) की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. उनका...

More Articles Like This

Exit mobile version