Sensex Opening Bell: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 66000 के पार  

Share Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई. आज के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 125.35 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 66,244.04 पर कारोबार करते दिख रहा है. वहीं दूसरी ओर निफ्टी 28.40 अंक यानी 0.14 प्रतिशत के बढ़त के साथ 19,744.90 के लेवल पर ट्रेड करते दिख रहा है. गुरुवार को लगभग 1,502 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. वहीं489 शेयरों में गिरावट पर कारोबार हो रहा है. इसके अलावा, 75 शेयरों में कोई परिवर्तन नहीं दिखा है.

प्री-ओपनिंग में मजबूत कारोबार
गुरुवार को प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार में मजबूती दिखी. सेंसेक्स 506.64 अंक यानी 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 66,625.33 के स्तर पर करते दिखा. वहीं, निफ्टी 94.45 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19800 के ऊपर कारोबार करते दिखा.

जानें आज के बाजार का हाल

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और मंथली डेरिवेटिव (एफएंडओ) एक्सपायरी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है. वैश्विक बाजार में भी मिले-जुले संकेत देखने को मिल रहे हैं. आज सुबह, गिफ्ट निफ्टी की कमजारे शुरुआत हुई. वहीं, एशियाई बाजारों में भी मिलाजुला कारोबार है. हांगकांग का हैंग सेंग 0.57 प्रतिशत टूट गया, और जापान का निक्केई 0.8 फीसदी गिर गया, जबकि ऑस्ट्रेलिया का ASX200 0.3 प्रतिशत उछला. आपको बता दें कि साउथ कोरियाई बाजार आज क्‍लोज है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version