Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, इन स्टॉक्स पर दिखा दबाव

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला. इस दौरान सेंसेक्स 264.82 अंक या 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,224.14 और निफ्टी 27.60 अंक या 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,004.10 पर था. शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम ऑयलएंडगैस सेक्टर कर रहे थे.

वहीं, सूचकांकों में निफ्टी ऑयलएंडगैस टॉप लूजर था,  इसके बाद निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी कंज्प्शन, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मेटल, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग लाल निशान में थे, इसके अलावा निफ्टी मीडिया, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी आईटी हरे निशान में थे.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

लार्जकैप के उलट मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 81.35 अंक या 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 62,047.95 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 101 अंक या 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,303 पर था. सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, बीईएल, एसबीआई, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, मारुति सुजुकी और टाटा स्टील गेनर्स थे. इंडिगो, भारती एयरटेल, सन फार्मा, टाइटन, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, एलएंडटी और आईटीसी लूजर्स थे.

एशियाई बाजारों का हाल

ज्यादातर एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है.  टोक्यो, शंघाई, जकार्ता और मनीला के बाजारों में गिरावट थी. वहीं, हांगकांग और सोल हरे निशान में थे. वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार राष्ट्रीय छुट्टी के कारण मंगलवार को बंद थे.

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version