Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार की मंगलवार को सपाट शुरुआत हुई.  इस दौरान सेंसेक्स 90 अंक या 0.12 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 78,375 और निफ्टी 27 अंक या 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,457 पर था. शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी का नेतृत्व आईटी स्टॉक्स कर रहे थे. सूचकांकों में निफ्टी आईटी करीब एक प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर था.

निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी प्राइवेट बैंक हरे निशान में था. दूसरी तरफ निफ्टी मेटल, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी मीडिया, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी पीएसई और निफ्टी कमोडिटीज लाल निशान में थे.

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी सपाट कारोबार

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी सपाट कारोबार हो रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 19,315 पर करीब सपाट था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 62 अंक या 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62,356 पर था. सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, टाइटन, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एसबीआई, इटरनल, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी और एचयूएल हरे निशान में थे. वहीं, ट्रेंट, इंडिगो, बीईएल, एलएंडटी, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स,आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा और आईसीआईसीआई बैंक लाल निशान में थे.

 एशियाई बाजारों का हाल 

ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे. वहीं, जकार्ता में तेजी थी. अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में बंद हुए थे. इसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 1.12 प्रतिशत की मजबूती बढ़त के साथ बंद हुआ.

Latest News

रोनाल्डो ने हार के साथ विश्व कप को कहा अलविदा, मैदान पर आंसू बहाते नजर आए पुर्तगाल के महान फुटबॉलर

Arlington: पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने विश्व कप से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. फीफा...

More Articles Like This

Exit mobile version