सोमवार को हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Opening Bell: वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के चलते सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला. इस दौरान प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी 50 बढ़त के साथ ट्रेड करते हुए नजर आए, क्योंकि निवेशक निकट भविष्य में अमेरिका-ईरान व्यापार समझौते की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 293.10 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 75,076.56 पर था, तो वहीं निफ्टी50 99.65 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 23,641.75 पर पहुंच गया. व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 0.52 प्रतिशत और 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.

इन शेयरो में दिखी तेजी 

वहीं, सेक्टरवार देखें तो निफ्टी आईटी और निफ्टी मीडिया में तेजी आई, जबकि निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी हेल्थकेयर का प्रदर्शन कमजोर रहा. निफ्टी50 पैक में इंटरग्लोब एविएशन, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक और विप्रो के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई.

समुद्री व्यापार मार्गों असर 

हालांकि यह स्तर महीने की शुरुआत में बने उच्च स्तरों से नीचे है, लेकिन हालिया बढ़त इस बात का संकेत है कि बाजार अमेरिका-ईरान वार्ता के अंतिम नतीजों को लेकर सतर्क है. ऐसे में निवेशकों को आशंका है कि यदि बातचीत में कोई बाधा आती है तो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार मार्गों पर असर पड़ सकता है.

उन्होंने कहा कि बाजार की नजर विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की गतिविधियों पर भी बनी रहेगी. हाल के कारोबारी सत्रों में विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं, जो उभरते बाजारों के प्रति उनकी सतर्कता को दर्शाता है. विदेशी पूंजी का लगातार बाहर जाना भारतीय बाजारों की तेजी पर अंकुश लगाने वाला प्रमुख कारण बना हुआ है. हालांकि घरेलू निवेशकों की मजबूत भागीदारी बाजार को सहारा दे रही है, फिर भी विदेशी निवेश प्रवाह में सुधार के बिना बड़ी तेजी की संभावना सीमित दिखाई देती है.

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This