Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेसेंक्स-निफ्टी में दिखा मामूली बदलाव

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार की बुधवार को शुरुआत सपाट हुई. इस दौरान सेंसेक्स 7 अंक की मामूली तेजी के साथ 83,458 और निफ्टी एक अंक की बढ़त के साथ 25,724 पर था. कारोबार के शुरुआत में बाजार को संभालने का काम मेटल शेयर कर रहे थे.

वहीं, सूचकांकों में निफ्टी मेटल करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था. इसके अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी फार्मा और निफ्टी रियल्टी हरे निशान में थे. दूसरी तरफ निफ्टी आईटी, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी सर्विसेज लाल निशान में थे.

कंपनी के इन शेयरों में भी दिखा बदलाव

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 172 अंक या 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,054 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 59 अंक या 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,208 पर था.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, बीईएल, आईटीसी, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, सन फार्मा, टाइटन, इंडिगो, इटरनल, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल गेनर्स थे. इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक और एनटीपीसी लूजर्स थे.

जानकारों ने कहा कि तीसरी तिमाही में मजबूत नतीजें और वैश्विक स्तर पर सकारात्मक घटनाक्रम से निवेशकों की सकारात्मक धारणा को बल मिला है. हालांकि, एआई के चलते आईटी शेयरों में उठापटक रह सकती है.

इसे भी पढें:-AI इम्पैक्ट समिट​ में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे स्वीडन, फिनलैंड और यूके के शीर्ष नेता, विदेश मंत्रालय ने किया स्वागत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version