Sensex Opening Bell: लाल निशान में खुला शेयर बाजार, इन स्टॉंक में दिखा बड़ा उतार-चढ़ाव

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Opening Bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स ने 72.29 अंकों (0.09%) की गिरावट के साथ 80,946.43 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की.  वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 आज 2.50 अंकों (0.01%) के नुकसान के साथ 24,720.25 अंकों पर खुला.

सेंसेक्स की 14 कंपनियों ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार

आज सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 14 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 16 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले. जबकि निफ्टी 50 की 50 में से 26 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 24 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले.

इन शेयरों में दिखा भारी उछाल

बता दें कि सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और इंफोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले. इनके अलावा, सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज भारती एयरटेल के शेयर 0.62 प्रतिशत, एटनरल 0.49 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.41 प्रतिशत, टाइटन 0.40 प्रतिशत, एसबीआई 0.40 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.39 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.34 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.33 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.31 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.24 प्रतिशत, आईटीसी 0.16 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.15 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयर 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले.

लाल निशान में खुले इन कंपनियों के स्टॉक्स 

वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा के शेयरों ने 0.64 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.60 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.42 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.38 प्रतिशत, टीसीएस 0.32 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.30 प्रतिशत, बीईएल 0.24 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.20 प्रतिशत, सनफार्मा 0.19 प्रतिशत, ट्रेंट 0.17 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.16 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.14 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.11 प्रतिशत, एलएंडटी 0.04 प्रतिशत और पावरग्रिड के शेयरों ने 0.02 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की.

इसे भी पढें:-आज नेमरा गांव में होगा Shibu Soren का अंतिम संस्कार, खड़गे, राहुल गांधी भी होंगे शामिल

Latest News

ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए ट्रंप ने भारत को दी रूसी तेल खरीदने की छूट : व्हाइट हाउस

India Oil Crisis: व्हाइट हाउस ने कहा कि ईरान के खिलाफ चल रहे यूएस मिलिट्री कैंपेन से पैदा हुई...

More Articles Like This

Exit mobile version