Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत,  जानिए सभी शेयरों के हाल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई. इस दौरान बाजार के ज्यादातर सूचकांकों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. सोमवार की सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 10 अंक की मामूली गिरावट के साथ 81,196 अंक कारोबार करते दिखा, जबकि निफ्टी 8 अंक की बढ़त के साथ 24,902 पर ट्रेंड कर रहा था.

शुरुआती कारोबार में आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, प्राइवेट बैंक और सर्विसेज इंडेक्स हरे निशान में थे. वहीं, दूसरी ओर ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, एनर्जी, इन्फ्रा और पीएसई लाल निशान में थे.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, इन्फोसिस और इटरनल (जोमैटो) टॉप गेनर्स थे.  टाटा स्टील, पावर ग्रिड, टाइटन, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और एचयूएल टॉप लूजर्स थे.

बिकवाली का क‍रना पड़ सकता है सामना

बाजार के जानकारों का कहना है कि विकास को प्रोत्साहित करने वाली मौद्रिक नीति से उत्पन्न निवेशकों के सकारात्मक सेंटीमेंट को निरंतर विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन वित्त वर्ष 27 के लिए विकास और कॉर्पोरेट आय पर सकारात्मक खबरों से यह स्थिति बनी रह सकती है.

इसे भी पढें:-Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक, जानिए आज का रेट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version