Sensex Opening Bell: बुधवार को कैसे खुला शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स–निफटी का हाल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Opening Bell: कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की. इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 401 अंक की बढ़त के साथ 76,900 लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया. वहीं, शुरुआती कारोबार में भी सेंसेक्स में तेजी देखने को मिली, जो 0.33 फीसदी या 261 अंक चढ़कर 76,760 पर ट्रेड करता दिखा.

बुधवार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान पर और 8 शेयर लाल निशान पर थे. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.32 फीसदी या 74 अंक की बढ़त लेकर 23,250 पर करोबार करता दिखा. जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 शेयर हरे निशान पर, 4 शेयर लाल निशान पर और 4 शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड करते दिखे.

निफ्टी के शेयरों का हाल

वहीं, बात करें निफ्टी पैक के शेयरों में तेजी की तो इस दौरान सबसे अधिक तेजी मारुति में 2.80 फीसदी, एनटीपीसी में 1.84 फीसदी, बजाज-ऑटो में 1.95 फीसदी, बीपीसीएल में 1.76 फीसदी और इंडसइंड बैंक में 1.67 फीसदी देखने को मिली. इसके अलावा, सबसे अधिक गिरावट श्रीराम फाइनेंस में 2.35 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 1.72 फीसदी, डॉ रेड्डी में 1.50, टाट कंज्यूमर में 1.45 फीसदी और बजाज फाइनेंस में 1.40 फीसदी की गिरावट दिखी.

इसे भी पढें:-Gold Silver Price Today: लंबे उतार-चढ़ाव के बाद सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट, जानिए आज के ताजा रेट

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version