Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार की सपाट खुला, जानें सेसेंक्‍स-निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में सपाट खुला. शुरुआती कारोबार में सुबह 9:19 पर सेंसेक्स 68.79 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,558.90 और निफ्टी 39.15 अंक या 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,694.20 पर था.

बाजार में तेजी भरने का काम मेटल और एनर्जी स्टॉक्स कर रहे हैं. शुरुआती कारोबार में निफ्टी मेटल 0.65 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 0.54 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 0.51 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 0.38 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.36 प्रतिशत और निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ हरे निशान में थे.

दूसरी तरफ निफ्टी रियल्टी 0.50 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 0.33 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 0.17 प्रतिशत, निफ्टी कंज्प्शन 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में थे.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स  

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, एनटीपीसी, बीईएल, इन्फोसिस, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, ट्रेंट, टाइटन और आईटीसी गेनर्स थे. टीसीएस, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा और एचयूएल लूजर्स थे.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे. अमेरिकी बाजार मंगलवार को लाल निशान में बंद हुए थे. वहीं, कच्चे तेल में गिरावट बनी हुई है. ब्रेंट क्रूड 65 डॉलर प्रति डॉलर और डब्ल्यूआई 61 डॉलर प्रति डॉलर पर है.

इसे भी पढें:-‘सभी के जीवन में प्रसन्नता, संपन्नता और सफलता…’, पीएम मोदी ने मकर संक्रांति, माघ बिहू और उत्तरायण की दी शुभकामनाएं

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version