बार-बार लगती रहती है प्यास, सूख जाता है गला, तो हो सकता इस खतरनाक बीमारी का लक्षण

Diabetes : कभी-कभी मामूली से दिखने वाले लक्षण किसी गंभीर बीमारी की तरफ इशारा करते हैं लेकिन हम उन लक्षणों को आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. जब बॉडी आपको बार-बार कोई न कोई संकेत दे रही हो, तब आपको सावधानी जरूर बरतनी चाहिए. नहीं लेने के देने पड़ सकते है.  बता दें कि बार-बार प्यास लगना या फिर गला सूख जाना, इस तरह के लक्षण एक साइलेंट किलर बीमारी की तरफ इशारा कर सकते हैं.

ऐसे में जब बार-बार प्यास लगती है, तब ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि उनके शरीर में पानी की कमी पैदा होने के कारण ऐसा हो रहा है. लेकिन बता दें कि यह हर बार पानी की कमी के कारण नहीं होता. क्‍योंकि बार-बार प्यास लगना डायबिटीज का संकेत साबित हो सकता है. माना जाता है कि खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान के कारण डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी हो सकती है.

जानकारी के मुताबिक, किडनी को जब अतिरिक्त शुगर को छानने के लिए ज्यादा काम करना पड़ता है, तब बार-बार पेशाब आती है और डिहाइड्रेशन के कारण प्यास लगती है. मुंह या फिर गला सूखना, ये लक्षण भी इसी गंभीर बीमारी की तरफ इशारा कर सकते हैं. इस तरह के लक्षण दिखाई देने पर आपको तुरंत अपना चेकअप करवाना चाहिए.

इसके साथ ही हर समय भूख लगना, डायबिटीज का संकेत हो सकता है. डायबिटीज होने पर अचानक वजन घट सकता है. शरीर में ऊर्जा की कमी, थकान और कमजोरी जैसे लक्षण महसूस होने पर भी आपको सावधान हो जाना चाहिए. डायबिटीज की वजह से ब्लर विजन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में जब शरीर में एक साथ इस तरह के लक्षण महसूस हों, तब डायबिटीज होने की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है.

इसे भी पढ़ें :- यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, कंट्रोल करने के लिए करें ये उपाय

Latest News

Beijing Plane Crash: बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया विमान, हादसे के बाद पूरे इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

चीन की राजधानी बीजिंग में शुक्रवार को एक हल्का विमान CITIC Tower से टकरा गया. हादसे के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version