यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, कंट्रोल करने के लिए करें ये उपाय

Uric acid : यूरिक एसिड का बढ़ना आजकल एक आम समस्या बन गई है, लेकिन अगर इसे समय रहते न पहचाना जाए तो यह ‘गाउट’ या किडनी स्टोन जैसी गंभीर समस्याओं का रूप ले सकता है. बता दें कि यूरिक एसिड हमारे शरीर में बनने वाला एक वेस्ट प्रोडक्ट या कचरा है और यह तब बनता है जब हमारा शरीर प्यूरीन नामक केमिकल को तोड़ता है. जानकारी के मुताबिक, प्यूरीन हमारे शरीर में प्राकृतिक रूप से भी पाया जाता है और कुछ खास खाद्य पदार्थों जैसे- रेड मीट, दालें, सीफूड और शराब में भी होता है.

इसके साथ ही जब शरीर इस प्यूरीन को पचाता है, तो बाय-प्रोडक्ट के रूप में यूरिक एसिड बनता है. इतना ही नही बल्कि सामान्य तौर पर, यह यूरिक एसिड खून में घुल जाता है, किडनियों तक पहुंचता है और पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं. यूरिक एसिड बढ़ने से शरीर में कई तरह के लक्षण दिखने लगते हैं. चलिए जानते हैं इसके लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है.

यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण

ऐसे में जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, तो यह क्रिस्टल्स के रूप में जोड़ों में जमा होने लगता है.

जोड़ों में तेज दर्द: विशेष रूप से पैर के अंगूठे, टखनों, घुटनों या कोहनियों में अचानक और तेज दर्द होती है.

सूजन और लालिमा: बता दें कि प्रभावित जोड़ के आसपास सूजन आ जाना. वहां की त्वचा का लाल या गर्म महसूस होने जैसे लक्षण दिखते हैं.

जकड़न: इसके साथ ही सुबह उठते समय जोड़ों को हिलाने-डुमाने में परेशानी होती है.

गांठ महसूस होना: इतना ही नही बल्कि लंबे समय तक यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों के पास छोटी-छोटी गांठें बन सकती हैं.

यूरिक एसिड कंट्रोल करने के उपाय

 प्यूरीन वाली चीजों से बचें: रेड मीट, सीफूड, और कुछ दालों का सेवन कम करें.

चीनी और फ्रुक्टोज कम करें: मीठे ड्रिंक्स, सोडा और पैकेट बंद जूस यूरिक एसिड को तेजी से बढ़ाते हैं.

फाइबर से भरपूर भोजन: इसके साथ ही दलिया, ओट्स, ब्रोकली और सेब जैसे फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं, जो यूरिक एसिड को सोखने में मदद करते हैं.

नींबू पानी: बता दें कि विटामिन C यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में सहायक होता है.

अजवाइन का पानी: इसके साथ ही अजवाइन सूजन कम करने और यूरिक एसिड को शरीर से निकालने में मददगार है.

वजन और व्यायाम
इसके साथ ही मोटापा यूरिक एसिड बढ़ने का एक बड़ा कारण है. नियमित एक्सरसाइज करने से वजन कंट्रोल होता है और यूरिक एसिड भी कंट्रोल होता है.

इसे भी पढ़ें :- जिम में मेहनत के बाद भी नहीं घट रहा वजन, तो इन बातों का रखें ध्यान

More Articles Like This

Exit mobile version