Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स में 500 से ज्यादा अंकों की उछाल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार ने तीन दिनों की गिरावट के बाद गुरुवार को शानदार वापसी की. इस दौरान सेंसेक्स 500 से ज्यादा अंकों की उछाल के साथ ऊपरी स्तर पर खुला. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स पिछले दिन के बंद 81,909.63 के मुकाबले 82,459.66 स्तर पर खुला. वहीं निफ्टी 25,344.15 पर खुला, जो पिछले दिन 25,157.50 स्तर पर बंद हुआ था.

शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 523.06 अंक या 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,432.69 पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 152.55 अंक या 0.61 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,310.05 पर था. इस दौरान निफ्टी के सभी इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड करते हुए नजर आए. हालांकि कुछ ही समय बाद सेंसेक्स में 700 से ज्यादा अंकों की उछाल देखने को मिली.

इन शेयरों में दिखा बड़ा बदलाव

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, बीईएल, एसबीआई, कोटक बैंक, सन फार्मा, ट्रेंट, एम एंड एम, बजाज फिनसर्व, इंडिगो और आईटीसी सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाले शेयरों में शामिल थे, जिनमें एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

गुरुवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में से कुल 29 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई. सिर्फ आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में गिरावट देखने को मिली.

इसे भी पढें:-ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका का यू-टर्न, यूरोपीय देशों पर टैरिफ नहीं लगाएंगे ट्रंप

Latest News

एक ओर आफत समेटे आ रहा हरीकेन ‘वेंस’, तो दूसरी ओर तूफान ओलाना भी बवाली हवाओं के साथ तैयार, खतरे के निशान पर ये...

Hurricane Vance: एशिया के कुछ हिस्से में चांपी तूफान ने अपना कहर दिखाया है, जिसकी चपेट में आने से...

More Articles Like This

Exit mobile version