केंद्रीय बजट 2026 पेश होने से पहले हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, इन शेयरों में भी दिखी तेजी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

केंद्रीय बजट 2026-27 के संसद में पेश होने से पहले रविवार को विशेष सत्र में भारतीय शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ सपाट खुला. हालांकि कुछ ही देर बाद बाजार लाल निशान में आ गया. इसके बाद बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला. कारोबार की शुरुआत के दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 55.11 अंक या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 82,324.89 पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 3.50 अंक या 0.01 प्रतिशत गिरकर 25,317.15 पर कारोबार कर रहा था.

वहीं, व्यापक बाजार भी शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स क्रमशः 0.32 प्रतिशत और 0.83 प्रतिशत नीचे थे.

इन शेयरों में दि‍खी गिरावट

निफ्टी ऑटो, निफ्टी फार्मा, प्राइवेट बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी हेल्थकेयर को छोड़कर अन्य इंडेक्स लाल निशान में थे, जिनमें निफ्टी मेटल सबसे अधिक गिरावट दर्ज करने वाला सूचकांक रहा, जो 4 प्रतिशत से अधिक नीचे कारोबार कर रहा था.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, बीईएल, पावर ग्रिड, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे. तो वहीं इंफोसिस, टाटा स्टील, टाइटन, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई.

बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज, रविवार 1 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट संसद में पेश करेंगी. बजट भाषण भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे संसद में शुरू होगा. यह पहली बार होगा जब वार्षिक केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा. बजट के बाद इससे जुड़े सभी दस्तावेज लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में प्रस्तुत किए जाएंगे. यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट होगा.

इसे भी पढें:-बैंगनी कांजीवरम साड़ी पहन कर्तव्य भवन पहुंचीं FM निर्मला सीतारमण, क्या महिलाओं के खास रहेगा 9वां बजट?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version