Sensex opening bell: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क तेजी के साथ हरे निशान में खुले. इस दौरान सेंसेक्स 144.25 अंक उछलकर 84,210 पर खुला, तो वहीं निफ्टी 55.35 अंक की बढ़त के साथ 25,922.65 पर खुला.
करोबार की शुरुआत में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 137.67 अंकों यानी 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,203.42 पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 37.65 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,904.95 पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी आईटी को छोड़कर निफ्टी के अधिकतर इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे.
इन शेयरों में दिखी गिरावट
निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.21 प्रतिशत की तेजी तो निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.49 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई. निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 0.46 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि निफ्टी आईटी और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.
आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स
सेंसेक्स पैक में, इटरनल, टाइटन, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, टीसीएस, सन फार्मा और पावर ग्रिड के शेयर टॉप गेनर्स में शामिल थे. जबकि बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, इंडिगो, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई.
इसे भी पढें:-Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी, जानें आज का रेट