Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में लौटी मजबूती, 200 अंक तक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 18650 के पार पहुंचा

Sensex Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन मजबूती लौटती दिख रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों तक उछला है, जबकि निफ्टी 18650 के पार पहुंच गया। हालांकि ऊपरी स्तरों पर मामूली बिकवाली दिखी। बुधवार को बाजार की मजबूती में एफएमसीजी और आईटी सेक्टर के शेयरों का योगदान रहा।

निफ्टी में ब्रिटानिया के शेयरों में दो प्रतिशत तक की बढ़त दिख रही है। इससे पहले मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार सपाट ढंग से बंद हुआ था। मंगलवार को सेंसेक्स मामूली तेजी के साथ 62,792 पर बंद हुआ था। बीएसई के 30 में से 29 शेयरों में तेजी है। इसमें नेस्ले इंडिया के शेयर फिलहाल टॉप गेनर के रूप में कारोबार करते दिख रहे हैं।

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version