Sensex Opening Bell: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, 136 अंक फिसला सेंसेक्‍स

Must Read

 Share Market: हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. सोमवार को सेंसेक्स 136.61 अंक गिरकर 65,872.54 पर पहुंचा. वहीं, निफ्टी 39.7 अंक गिरकर 19,634.55 के लेवल पर आ गया. आज भारतीय शेयर बाजार IT शेयरों में गिरावट के कारण कमजोर रुख के साथ ओपेन हुए. जबकि, टैक्स डिपार्टमेंट से नोटिस मिलने के बाद कैसीनो ऑपरेटर डेल्टा कॉर्प 10% गिर गया. सुबह 09:19 बजे तक निफ्टी 50 0.1% गिरकर 19,643 अंक पर कारोबार कर रहा था, जबकि एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स  0.1% फिसलकर 65,943 अंक पर आ गया था. आईटी शेयर 0.3% गिरे.

पहले से ही थी सुस्‍त शुरुआत की उम्‍मीद

बता दें कि बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी के सोमवार को सुस्त शुरुआत की उम्मीद पहले से ही थी. वैश्विक ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे बने रहने की आशंका के कारण पिछले सप्ताह बेंचमार्क द्वारा कई महीनों में सबसे खराब प्रदर्शन देखने को मिला. इस वजह से यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि भारतीय शेयरों की सुस्‍त शुरुआत हो सकती है.

Latest News

‘मक्का समझौते में शामिल होना बांग्लादेश के लिए बड़ा खतरा’, रिपोर्ट में PM रहमान से सौ बार विचार करने का सुझाव

Dhaka: पाकिस्तान-सऊदी अरब और तुर्की के बीच हुए मक्का संयुक्त रक्षा समझौते में बांग्लादेश भी शामिल होना चाहता है....

More Articles Like This